कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सुभाषचंद्र दुबे एवं कुलदीप सिंह का विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। अपने संबोधन में सुभाषचंद्र दुबे ने कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक अनुराग कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.