पलामू, जुलाई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन ने मेदिनीनगर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, युवाओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पोल-पोल स्थित अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद चियांकी में एक शहीद-एक वृक्ष अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। तिरंगा यात्रा रेड़मा चौक, शहीद चौक, अस्पताल चौक समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए बैरिया चौक पहुंची। यहां आयोजित सभा में कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार युगंबर दीक्षित और हवलदार प्रबोध महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- टावर चौक स्थित अमर जवान स्मारक पर पुष्पांज...