मुरादाबाद, जुलाई 27 -- आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ देशभक्ति और सम्मान से मनाई गई। भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए विशेष चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर संजय कुमार और कैप्टन मनोज कुमार पांडे के प्रेरणादायी चित्रों के माध्यम से अपनी देशभक्ति और कृतज्ञता व्यक्त की। आरएसडी एकेडमी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा। डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों को देश की सरहद की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...