कारगिल विजय दिवस पर गूंजा देशभक्ति का स्वर
रामगढ़, जुलाई 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। एसवीडी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शनिवार को कारगिल विजय दिवस उत्साह, गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और वीर जवानों के सम्मान से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के अमर नायकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिकों के त्याग, मातृभूमि के प्रति समर्पण और विजय गाथा का सजीव मंचन देखकर उपस्थित सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं तथा पूरा वातावरण भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- अमन इंटरनेशनल में विद्यार्थियों ने रखा मौन, अर्पित की पुष्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.