कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
लोहरदगा, जुलाई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमबी डीएवी स्कूल लोहरदगा में स्कूली बच्चों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। प्रिंसिपल प्रेरणा शंखधर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न सिर्फ अपनी विजय का जश्न मनाने बल्कि उन शहीदों को सम्मान, श्रद्धांजलि देने का है जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों को बलिदान कर दिया तथा स्वयं में देश प्रेम की भावना जागृत करने का दिवस है । कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। विद्यार्थियों को देश, देशप्रेम, शहादत तथा स्वतंत्रता के महत्व से परिचित करवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- करगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आरती कुमारी द्वारा मंच संचालन किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा आयुषी कुमारी ने प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.