कारगिल विजय दिवस पर एसएसबी मुख्यालय पर पौधरोपण
पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में वीर शहीदों के नाम पौधरोपण किया गया। एक पौधा-वीर शहीदों के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसएसबी अधिकारी और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बलकर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी कार्मिकों ने उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा, देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर ब्रह्मपुर थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.