कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को किया नमन
महाराजगंज, जुलाई 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में कैडेट्स ने कारगिल के अमर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य व बलिदान को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नमन किया। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना अपनाने का आह्वान किया गया।पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में कैडेट्स ने कारगिल विजय, राष्ट्रभक्ति, भारतीय सेना के शौर्य, राष्ट्रीय एकता और देश सेवा जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र और प्रेरणादायी लेख प्रस्तुत किए। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.