कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी की तिरंगा रैली, वीर सैनिकों को किया नमन
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 5 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद की ओर से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया तथा देशभक्ति के नारों एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा जन-जन तक पहुंचाई। रैली के दौरान कैडेट्स ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेशों वाली तख्तियां लेकर नागरिकों को कारगिल विजय दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर साइक्लिंग क्लब की श्रद्धांजलि रैली, शहीदों को किया नमन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.