लोहरदगा, जुलाई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में लोहरदगा टाउन हॉल में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव गोकुल उरांव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों के साथ-साथ लोहरदगा जिले के उन सभी वर्दीधारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिन्होंने फॉरेस्ट गार्ड से लेकर भारतीय वायुसेना सहित विभिन्न सेवाओं में रहते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस मनाया, शहीदों को श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़...