गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नेहरू इंटर कॉलेज, बिछिया में 46वीं एनसीसी बटालियन के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीद शिव सिंह क्षेत्री की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। एनसीसी अधिकारी आशुतोष कुमार राव और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के जिला अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने शहीद को नमन किया। वक्ताओं ने बताया कि शिव सिंह क्षेत्री इसी विद्यालय के छात्र रहे थे। उन्होंने छात्रों को शहीद के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों को देश की सरहद की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए यह भी पढ़ें- A...