कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा
साहिबगंज, जुलाई 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में शनिवार को कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों की ओर से 09 से 15 जुलाई तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में सक्रिय सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों को प्राचार्य ने प्रमाण-पत्र दिया । उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में जागरुकता फैलाना और स्वयं से पहले समाज की भावना के साथ नि:स्वार्थ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.