रामगढ़, जुलाई 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को प्रातः 10. 30 बजे अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनकी वीरता और बलिदान को स्मरण करने, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्...