कारगिल विजय दिवस : एनसीसी की तिरंगा रैली, वीर सैनिकों को किया नमन
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 5 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद की ओर से रविवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। देशभक्ति के नारों एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा जन-जन तक पहुंचाई। रैली के दौरान कैडेट्स ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेशों वाली तख्तियां लेकर नागरिकों को कारगिल विजय दिवस के महत्व से अवगत कराया। युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया。 यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी की तिरंगा रैली, वीर सैनिकों को किया नमनकर्नल अनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.