चम्पावत, जुलाई 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग चम्पावत के परिसर में शौर्य दिवस का अत्यंत भव्य, और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ अमर जवान स्मारक पर पधारे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी एवं एसपी रेखा यादव सहित समस्त अतिथियों व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा वीर शहीद सैनिकों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर तथा स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर पूर्व सैनिकों ने सीमा पर लड़े गए युद्ध के रोमांचकारी व अदम्य साहस भरे संस्मरण साझा कर सभी में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया। यह भी पढ़ें- कारगिल दिवस पर एसएसबी ने चलाया पौधरोपण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते ...