गाजीपुर, जुलाई 31 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ढढनी भानमल राय गांव निवासी कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धा और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन 70 वर्षीय विश्राम सिंह यादव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कालूपुर गंगा तट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और परिजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरा घाट 'भारत माता की जय' और 'विश्राम यादव अमर रहें' जैसे नारों से गूंज उठा। परिजनों के अनुसार एक दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पत्नी रामरती देवी सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कालूपुर गंगा तट पर उनके सबसे छोटे पुत्र और भारतीय सेना में सेवारत रविंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। कैप्टन विश्राम सिंह यादव के निधन की सूच...