मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कारगिल युद्ध लड़ चुके रिटायर फौजी से पुलिस जवान बनकर दो शातिरों ने आठ लाख रुपये के गहने ठग लिए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। रिटायर फौजी आदित्य कुमार ने अहियापुर थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। वह घटना के वक्त शहबाजपुर मोहल्ला से सिकंदरपुर स्थित अपने आवास लौट रहे थे। वे मूलरूप से सीतामढ़ी के बेलसंड के निवासी हैं। यह भी पढ़ें- सीबीआई जांच के नाम पर रिटायर अधिकारी से वसूले 17 लाख, 3 गिरफ्तार; वीडियो कॉल से रखा नजरबंदघटना का विवरण उन्होंने पुलिस को बताया है कि जीरोमाइल से आगे अखाड़ाघाट रोड में एक नर्सिंग होम के पास बाइक सवार दो युवकों ने हाथ देकर रोका। उन्होंने खुद को पुलिस जवान बताया और कहा कि आगे लूट की घटना हुई है। चेकिंग चल रही है, सोने का गहना पहनकर नहीं जा सकेंगे। ...