लातेहार, दिसम्बर 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला मुख्यालय में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में निर्मित कारगिल पार्क आज अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। शहीदों की याद में बनाए गए इस ऐतिहासिक पार्क में वर्तमान में ताला लटका हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और निराशा व्याप्त है। हाल ही में लाखों रुपये की लागत से कारगिल पार्क का सुंदरीकरण कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद पार्क को आम नागरिकों के लिए अब तक नहीं खोला गया है। कारगिल पार्क के भीतर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक की आदमकद प्रतिमा स्थापित है, जो देशभक्ति और बलिदान की भावना को जीवंत करती है। इसके अलावा पार्क में बैठने की बेहतर व्यवस्था, आकर्षक वाटर फाउंटेन, पौधरोपण तथा विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे लगाए गए हैं, जिससे यह स्थान शहर के प्रमुख आकर्षणों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.