कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। कारगिल पार्क की झील में बुधवार सुबह किशोर का शव उतराता देखकर मार्निंग वॉकरों में हड़कंप मच गया। स्वरूप नगर पुलिस और परिवारजनों ने शव की शिनाख्त 13 वर्षीय शिवओम के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और मंगलवार सुबह से लापता था। बिठूर के चौधरीपुर निवासी बाबू सिंह यादव के परिवार में पत्नी पिंकी और बेटा शिवओम था। शिवओम के मामा अभिनेष यादव ने बताया कि करीब 10 साल पहले बहनोई ने बहन और भांजे को छोड़ दिया था। इसके बाद वह उनके पास ही रहते थे। भांजा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर भांजे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। स्वरूप नगर पुलिस से शिकायत करने पर उन्होंने 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कही। बुधवार सुबह प...