रुद्रपुर, जुलाई 26 -- खटीमा। पूर्व सैनिकों ने रविवार को अमाऊं के एक बैंक्वेट हॉल में कारगिल दिवस मनाया। कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों, वीर सैनिकों, शहीद परिवारों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी ने किया। समारोह में दर्जाधारी मोहिनी पोखरिया, पूर्व सैनिक कैप्टन लक्ष्मण सिंह महर, कैप्टन नारायण सिंह सौन, सूबेदार दान सिंह धामी, सूबेदार मेजर धन सिंह सामन्त, सूबेदार राजेन्द्र सिंह अधिकारी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह कठायत, सूबेदार दान सिंह बोरा, फकीर सिंह ज्याला, कल्याण सिंह भंडारी, धन सिंह बोरा, नायक भूपेंद्र सिंह खोलिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, रंदीप सिंह पोखरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कारगिल शहीदों को पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स ने...