गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोडडा प्रतिनिधि। गोड्डा शहर के कारगिल चौक के पास स्थित चिल्ड्रन्स पार्क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। 31 मार्च 2026 को पार्क के रख-रखाव का ठेका समाप्त होते ही यहां की साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। पहले यह पार्क बच्चों और परिवारों के लिए एक प्रमुख जगह हुआ करता था, जहां लोग सुबह-शाम टहलने और बच्चे खेलने आते थे। लेकिन अब पूरे पार्क में अंधेरा छाया रहता है, जिससे शाम के समय यहां आना-जाना मुश्किल हो गया है।पार्क में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है और झूले व अन्य खेल उपकरणों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अभिभावक अब अपने बच्चों को यहां भेजने से बच रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पार्क की साफ-सफाई, रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.