औरैया, जुलाई 26 -- औरैया, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को शहर के रायल सिटी गार्डन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के बैनर तले आयोजित समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने युद्ध की वीरगाथा सुनाते हुए देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया, जबकि वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके त्याग को भी याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन शिवशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन आनंद कुमार धनगर ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद हिमांशी ने स्वागत गीत और वैष्णवी दुबे ने वंदना गीत प्रस्तुत किया。 यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीद ...