प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज। कारगिल विजय दिवस पर रविवार शाम शिवशक्ति सेना ने लोकनाथ चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राजकुमारानंद ने मां भारती की आरती से किया। संस्था के संस्थापक अजय गुप्ता ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जबकि राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सिंह राजपूत ने माल्यार्पण और प्रदेश प्रमुख मोहन टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उपस्थित जनसमूह ने भी शहीदों के नाम दीप जलाए। कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष से लोकनाथ चौराहा गूंज उठा। इस अवसर पर कारगिल योद्धा रणजीत सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रूपाली अवस्थी, पवन जैन, अजय जैन, बब्बन सिंह चौहान, अयोध्या सिंह चौहान, विक्रम यादव, कैलाश मिश्रा, बीके पांडेय और उज्ज्वल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद ...