कारगिल के अमर शहीदों को कांग्रेसियों ने किया नमन
गंगापार, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में चंदौहां में वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर कैंडल मार्च निकाला गया और देश के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। अशफाक अहमद ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश ने 527 वीर सपूतों को खोया, लेकिन उनके रक्त की हर बूंद ने भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग, साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा तथा देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने शहीदों के शौर्य को किया नमन कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी, सलीम टाइगर, सुनील पाण्डेय, साबिर अली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.