रुद्रपुर, जुलाई 26 -- अजय, रुद्रपुर। 27वां कारगिल विजय दिवस रविवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कारगिल युद्ध में शहीद जिले के वीर सपूत हवलदार पदम राम और राइफलमैन अमित नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। युद्ध में घायल पूर्व सैनिक मान सिंह मेहता को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त एयर मार्शल केडी सिंह ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा किए। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर जमशेदपुर में पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का हुआ भव्य...