फिरोजाबाद, मई 14 -- चूड़ी कारखानों में मंगलवार सुबह हुई श्रमिकों की हड़ताल के मामले में पुलिस ने जांच के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लिया। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि रामगढ़ पुलिस ने नासिर, जाकिर निवासीगण मदीना कालोनी, अरमान निवासी अकारू मंगलपुर, कानपुर देहात, नफी आलम निवासी आकाशवाणी रोड, गुलबसर निवासी कश्मीरी गेट को गिरफ्तार किया है। दक्षिण पुलिस ने कामरान निवासी हबीबगंज रामगढ़ और संजय निवासी हिमांयूपुर, थाना दक्षिण और रसूलपुर पुलिस ने इकबाल और शानू निवासीगण हबीबगंज रामगढ़ को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...