कारखानों में सुरक्षा नियमों के सख्ती से करें अनुपालन : डीसी
बोकारो, अप्रैल 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के माध्यम से संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, प्रगति एवं लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिला श्रम अधीक्षक सह कौशल विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार को निर्देश दिया कि वे सभी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहन जांच कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने उपस्थित फैक्ट्री इंस्पेक्टर को जिले के विभिन्न कारखानों का नियमित निरीक्षण करने तथा श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.