फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- कूड़ा उठाने के बहाने लाखों के नट बोल्ट चुराए थे चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी

घटना का विवरण बल्लभगढ़,संवाददाता। आईएमटी सेक्टर-69 स्थित एक औद्योगिक इकाई से कूड़ा-कचरा उठाने के दौरान नट, बोल्ट और स्क्रू चोरी करने के वाले तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों कर्मचारियों पर आरोप है कि वह करीब दो वर्षों के दौरान 10 से 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं।

शिकायत और जांच शिकायत के अनुसार, योगराज गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी एम/एस सिंघल इंडस्ट्रियल स्क्रूज प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-69, आईएमटी में स्थित है। कंपनी में नट, बोल्ट, स्क्रू और रिवेट आदि बनाने का काम होता है। शिकायत में बताया गया है कि राकेश कुमार पिछले करीब दो वर्षों से उनकी फैक्टरी से कूड़ा-कचरा उठाने का काम कर रहा है। वह...