अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित संस्कार सिटी में बुधवार की रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। यहां गत्ता कारखाने व मकान से लाखों का माल पार कर दिया। तीसरे कारखाने के ताले तोड़ते समय जगार होने पर भाग गए। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोधी विहार निवासी मोहित वाष्र्णेय का संस्कार सिटी में गत्ते का कारखाना है। रोजाना की तरह बुधवार की रात वह कारखाने से घर चले गए। तभी देर रात चोर मैनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कारखाने से 60 हजार रुपए की नगदी,ऑल्टीनेटर,डीबीआर समेत अन्य सामान ले गए। इसके बाद पड़ोस में ही रवि कुमार के निर्माणाधीन मकान के ताले तोड़ दिए। यहां से चोर पांच पंखे और 12 बंडल कॉपर का तार चोरी कर ले गए। इसके बाद राज वाष्र्णेय के कारखाने के ताले तोड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.