बहराइच, मार्च 15 -- महसी , संवाददाता । हरदी थाने के ग्राम जोत चांदपारा निवासी 40 वर्षीय युवक का शव कोल्हू कारखाने के कमरे में लटकता मिला। शव लटकता देख परिजनों एवं आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर हरदी पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई है। हरदी एसओ आलोक सिंह ने बताया कि जोत चांदपारा के महराजगंज में मोहम्मद आजम, पुत्र इफ्तिखार हुसैन, का शव उनके घर में स्थित कोल्हू कारखाने के एक कमरे में पाया गया है। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटना स्थल से जरूरी नमूने एकत्रित किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.