फिरोजाबाद, मार्च 12 -- कांच कारखाने में काम करते समय अचानक गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। पता चलते ही परिवारजन भी अस्पताल पहुंचे। थाना लाइनपार के क्षेत्र संतनगर निवासी दलवीर 45 वर्ष पुत्र संतलाल कादरी कारखाने में काम करता है। वह बुधवार की देर शाम कारखाने में काम कर रहा था। उसी दौरान उसे चक्कर आ गए। वह अचानक ही भट्टी के समीप गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आग की तपिश से वह चीखने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर वहा काफी श्रमिक पहुंच गए। उसकी हालत देख सभी लोग हैरत में पड़ गए। आनन फानन में श्रमिक उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। पता चलते ही उसके परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.