पटना, मार्च 18 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत कारखाना निरीक्षक (सामान्य/रसायन/भेषज) के 17 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर जारी विज्ञापन में संशोधन किया है। 10 जनवरी को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-03/2026 के संदर्भ में शुद्धि पत्र जारी कर अभ्यर्थियों की योग्यता संबंधी स्थिति स्पष्ट की गई है। पहले विज्ञापन में किसी मान्यता प्राप्त विवि से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी या आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) में डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता को अनिवार्य बताया गया था। अब स्पष्ट किया गया है कि कारखाना निरीक्षक (सामान्य) के साथ-साथ रसायन एवं भेषज (फार्मा) श्रेणी के पदों के लिए संबंधित विषयों में विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। कारखाना निरीक्षक (रसायन) पद के लिए रसायन इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.