कारखाना के कार्यों का मुख्य कारखाना इंजीनियर ने लिया जायजा
मुंगेर, जुलाई 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के कोलकाता मुख्यालय से मुख्य कारखाना इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सुब्रतो सरकार शनिवार को रेल इंजन कारखाना जमालपुर पहुंचे। कारखाना पहुंचने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कारखाना के विभिन्न उत्पादन एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री सरकार ने कारखाना में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कारखाना में चल रहे नए एवं चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी मुख्य कारखाना प्रबंधक से ली। उन्होंने बीएलसी, डीजल, वैगन, क्रेन सहित कई महत्वपूर्ण शॉप का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.