कार, बाइक सहित 1010 बोतल नेपाली शराब जब्त
सीतामढ़ी, मई 13 -- बैरगनिया,एक संवाददाता। नेपाल के रौतहट जिले से कार एवं बाइक से तस्करी कर लाए 1010 बोतल नेपाली सॉफी शराब के साथ चार कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार गिरी ने बताया कि नेपाल से कार से शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव रिंग बांध के जैसे ही पहुंची पुअनि मृत्युंजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में जवानों को देखकर कारोबारी कार को छोड़कर भागने लगे। तब उन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया और कार से 530 बोतल नेपाली सॉफी शराब को बरामद किया गया।पकड़े गए धंधेबाज की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के डुमरा वार्ड-34 निवासी बासुदेव राय के पुत्र नरेश राय एवं हिदल राय के पुत्र संतोष राय के रूप में की गई है।
दूसरी कार्रवाई श्री गिरी ने बताया कि पुलिस ने दूसरी करवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.