फिरोजाबाद, मार्च 29 -- उत्तर थाना क्षेत्र के नगला पानसहाय के निकट कार और बाइक सवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट हो गई। यह देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बारे में जानकारी की जा रही है। सार्वजनिक स्थल पर मारपीट और गाली गलौज करना कानूनी के खिलाफ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...