सहारनपुर, मार्च 12 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में नागल-टपरी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार टपरी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास कार, बाइक और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर शेखपुरा कदीम चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में स्कूटी सवार वेद विहार कॉलोनी निवासी राजपाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बाइक पर सवार आजाद (28), शोएब (12) और उमैरा (5) निवासी शिराज कॉलोनी खाताखेड़ी घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.