मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कारवाई करते हुए कार, पिकअप वैन और शौचालय से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है। साथ ही अंतरजिला गिरोह के शराब धंधेबाज सहित तीन को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि पहली कारवाई सकरा थाने के बाजी चौक के समीप की गई। वहां से हरियाणा नंबर पिकअप वैन सहित दस कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से हरियाणा के सोनीपत के अजय कुमार और वैशाली के मोहम्मद जियाउल को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, कुढ़नी के मनकौली से कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की गई। मौके से वाहन चालक चंद्रदीप मांझी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कांटी के सरमस्तपुर में छापेमारी कर प्रकाश कुमार के घर के शौचालय से 28 कार्टन शराब जब्त की गई। धंधेब...