शामली, अगस्त 24 -- जलालाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और डीएम आलोक यादव के निर्देशन में नगर पंचायत जलालाबाद ने परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने की कवायद तेज कर दी है। मिशन कायाकल्प योजना के तहत नगर क्षेत्र के दो प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय को शामिल करते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत विद्यालयों में सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, विद्युतीकरण और परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑडियो-वीडियो और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: स्कूलों के कायाकल्प को लेकर बैठक, प्रधानाध्यापकों को दिए निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक और ईओ ज...