कायाकल्प योजना में नावानगर सीएचसी को पहला स्थान
बक्सर, अप्रैल 11 -- नावानगर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर को कायाकल्प योजना 2026 में जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की इस उपलब्धि को लेकर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि सीएचसी को साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए मिला है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्मा पदाधिकारी डॉ मुकेश पटेल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर को कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है। बेहतर कार्य करने के लिए राज्य सरकार ने रिवॉर्ड देने की घोषणा की है। यह उपलब्धि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कराए गए मूल्यांकन के आधार पर मिली है। विगत 20 फरवरी 2026 को राज्य स्वास्थ्य समिति की कायाकल्य टीम ने सीएचसी का विस्तृत अंकेक्षण किया था। (नावानगर से अरुण कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.