अलीगढ़, जनवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए घोषित कायाकल्प पुरस्कार में चिकित्सा इकाइयों ने स्वच्छता और गुणवत्ता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के साथ लाखों रुपये की पुरस्कार राशि भी अर्जित की है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), आयुष्मान आरोग्य मंदिर-सब सेंटर और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस उपलब्धि में शामिल हैं। कायाकल्प योजना के तहत दीनदयाल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को तीन-तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं, जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, इगलास, जवां, टप्पल, बेसवां, हरदुआगंज, खैर, बिजौली और छर्रा़ ने भी कायाकल्प मानकों पर खरा उतरते हुए एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। यह उपलब्धि स्वास्थ्य परिसरों ...