कायाकल्प फेल, उमस में सिसक रहा एनआरसी
फतेहपुर, जून 20 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की तस्वीर दिखा रहा है। करीब चार महीने तक चले कायाकल्प कार्य के बाद 15 दिन पहले केंद्र को दोबारा संचालित किया गया, लेकिन यहां भर्ती अति कुपोषित बच्चों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। 10 बेड के इस वार्ड में मौजूदा समय में आठ मासूम भर्ती हैं, जहां एसी और कूलर की व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर बने हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि कायाकल्प के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन बच्चों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। वार्ड में लगे वाल फैन चौबीसों घंटे गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे कमरा भट्टी की तरह तप रहा है।
परिजनों की जुबानी पांच दिन से बच्चा भर्ती है। बच्चे का वजन बढ़ाने और इलाज की उम्मीद से वह यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.