रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय से आई कायाकल्प टीम ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। टीम के आगमन की पूर्व सूचना मिलने पर जिला चिकित्सालय प्रशासन के ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई थीं। मूल्यांकन के दौरान टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, उपचार व जांच से संबंधित अभिलेख, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाएं, दवा वितरण प्रणाली, मरीजों के साथ व्यवहार और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि किए गए मूल्यांकन के आधार पर ही जिला चिकित्सालय की रेटिंग तय की जाएगी। यह रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताया गया कि प्रदेश स्तर पर जिन जिला चिकित्सालयों का मूल्यांकन बेहतर पाया जाएगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.