भागलपुर, फरवरी 20 -- स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने गुरुवार को सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएएम बथानी का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्र के रखरखाव, साफ-सफाई, दवा की उपयोगिता, वितरण सभी प्रकार की पंजियों की जांच की। साथ ही रोगियों से भी जानकारी ली और होने वाली समस्याओं की पड़ताल की। पूछने पर निरीक्षण को संतोषजनक बताया। जांच टीम में डॉ. विकास, आर पांडेय, डॉ. रूपाली रैना एवं जिला स्तरीय टीम में डॉ. प्रशांत एवं सन्नी सेठ ने निर्देश के आलोक में बिंदुवार निरीक्षण किया और प्रभारी डॉ. संजीव कुमार दास से गहन पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.