मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- सोमवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। बैठक में सीडीओ द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी को जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वयक स्थापित करते हुए कायाकल्प के 18 बिन्दु के संतृप्तीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने कायाकल्प के सम्बन्ध में प्रत्येक 15 दिवस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ रिव्यू बैठक कराने के निर्देश दिये। नैफेड द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषाहार की आपूर्ति समय से न किये जाने पर नैफेड प्रभारी एवं निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्ट...