रामगढ़, जून 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित पतरातू बस स्टैंड के समीप कायाकल्प के बाद नि:शुल्क सामुदायिक शौचालय का बुधवार को उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़ें- कोर्ट व अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुनियादी सुविधा आवश्यकशौचालय का महत्व श्री फाउंडेशन की ओर से संचालित इस शौचालय का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने फीता काटकर किया। लंबे समय से रख-रखाव और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब इसके कायाकल्प के बाद सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कर आम लोगों के लिए पुनः संचालित किया गया है।शौचालय के लाभ मौके पर मनोज राम ने कहा कि मेन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों, यात्रियों तथा व्यवसायियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ...