उन्नाव, मई 14 -- चकलवंशी। मियागंज सीएचसी में बुधवार दोपहर कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी, डॉ. राजा राम यादव, धर्मेंद्र सिंह ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था जांचने के साथ मरीजों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। इस दौरान ट्रू नाट जांच कर रहे लैब टेक्नीशियन फजलुर्रहमान से जांच में तेजी लाने, लैब टेक्नीशियन सुभाष चंद्र व दिनेश कुमार को सही ढंग से जांच करने, नेत्र परीक्षण अधिकारी चंद्र शेखर से आंख की जांच मशीन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहीं डॉक्टर दिनेश कुमार की ओपीडी में भीड़ जमा होने पर उन्हें एक एक मरीज देखने व बाहर से दवा न लिखने के लिए निर्देश दिए। वहीं स्टाक स्टोर रूम में जाकर चीफ फार्मासिस्ट नरेन्द्र मोहन व फार्मासिस्ट कुलदीप मोहन व फार्मासिस्ट रोहित बाजपेई से दवाईयों का स्टाक रज...