मुंगेर, जनवरी 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कायाकल्प असेसमेंट को लेकर दो दिवसीय निरीक्षण के लिये सदर अस्पताल पहुंची स्टेट की दो सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण कर सभी गैप को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने सभी वार्ड प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी व वार्ड इंचार्ज के साथ बैठक की। साथ ही दस्तावेजों की जांच की। स्टेट टीम में शामिल पिरामल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ विकास आर पांडेय तथा प्रोग्राम कॉडिनेटर (नर्सिंग) अमित कुमार झा ने शुक्रवार को सबसे पहले अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन के साथ उनके कार्यालय व सभी वोर्डों में संचालित किये जा रहे रजिस्ट्रर की जांच की। इसके अतिरिक्त अस्पताल में सफाई, हाइजिन व रजिस्ट्रर संसाधरण के तरीकों की जांच की। इसके बाद टीम ने दूसरे दिन भी प्रसव केंद्र सहित अन्य वार्डों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.