आगरा, जून 1 -- शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मेधावियों एवं समाज के बुजुर्गों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना व अन्य समाज बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं मां सरस्वती का पूजन कर किया। कार्यक्रम में बाल कलाकार अक्षरा सक्सेना एवं वैष्णवी सक्सेना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सीएमएस डा. संजीव सक्सेना, एडवोकेट शारदा प्रसाद सक्सेना, डा. विद्युतलता कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकुल मान सिंह का स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं पटुका पहनाकर अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- सनातन भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया युवा शिक्षक ...