जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर के राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कालेज सभागार में रविवार को कायस्थ समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और वर्तमान सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता और संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, जय प्रकाश नारायण, खुदीराम बोस, डा. राजेन्द्र प्रसाद जैसे व्यक्तित्व समाज के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि समाज को कमजोर और अभावग्रस्त वर्गों को सशक्त बनाने के लिए संगठित प्रयास करना होगा। अतिथि डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसमें चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होकर जरूरतमंदों की सहायता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.