मोतिहारी, अप्रैल 18 -- मोतिहारी। कायस्थ शक्ति मोर्चा की बैठक शुक्रवार को हुई। जिले के कायस्थ समाज के उत्थान, सशक्तीकरण समग्र विकास को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में शहर के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें एवं प्रस्ताव रखे जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश संयोजक अभिषेक राज, संस्थापक सदस्य अमित श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल किशोर, प्रदेश सचिव सिद्धांत कृष्णा एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मीनी स्तर तक मजबूत करने और अंतिम व्यक्ति तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का प्रण लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...