कायस्थ विरोधी हैं सभी राजनीतिक पार्टियां
बस्ती, मई 5 -- बस्ती। कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी और ज्यादा से ज्यादा कायस्थ समाज के लोगों को विधानसभा में पहुंचाने का काम करेगी। सभी राजनीतिक पार्टियां कायस्थ विरोधी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि पहली नवंबर को होने वाले प्रादेशिक कायस्थ सम्मेलन को सफल बनाना हर कायस्थ पार्टी के पदाधिकारी का नैतिक कर्तव्य है। जिला अध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि प्रादेशिक सम्मेलन में बस्ती से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- राज्य में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.